Sarkari Yojna

[Registration] UP Dhan Kharid: यूपी धान बेचने के लिए पंजीकरण करें eproc.up.gov.in

Contents

UP Dhan Kharid Registration :- यदि आप अपना धान सीधे सरकार के पास बेचना चाहते है, तो आपको इसके लिए सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है. आप सभी किसान अब प्रत्यक्ष रूप से सरकार के पास धान बेचने के लिए पंजीकरण कर सकते है. आपको इस योजना के अंतर्गत धान की फसल को बेचने हेतु खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली की ऑफिसियल वेबसाइट eproc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की UP Dhan Kharid Registration ऑनलाइन कैसे किया जा सकता है. उत्तर प्रदेश के सभी किसान इस आर्टिकल में बताये गए तरीके के अनुसार यूपी धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है. यूपी धान खरीद पंजीकरण ऑनलाइन करने के लिए किन दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी, इसकी भी सम्पूर्ण जानकारी हमने निचे साझा किया है. UP Dhan Khaid Registration से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े.

लेटेस्ट अपडेट :- UP Dhan Kharid Registration (यूपी धान बेचने के लिए पंजीकरण) ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है, उत्तर प्रदेश के सभी किसान ई क्रय प्रणाली के पोर्टल eproc.up.gov.in के जरिये ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है. UP Dhan Kharid Registration का प्रोयोग करने का सभी जानकारी निचे साझा की गयी है.

UP Dhan Kharid Registration (यूपी धन खरीद पंजीकरण)

आप सभी के जानकारी के लिए बता दें की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी किसानों के फसल (धान) बेचने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध शुरू की गयी है. अब सभी किसानों की फसलों को सीधे सरकार द्वारा खरीदा जायेगा और उन्हें उनकी फसल के अनुरूप उसका सही दाम भी दिया जायेगा. सभी किसान आसानी से और सफलतापूर्वक अपना धान बेच सकते है, लेकिन सबसे पहले सभी किसानों को UP Dhan Kharid Registration (पंजीकरण) करना होगा.

सभी किसानों को UP Dhan Kharid Registration और धान बेचने के लिए किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट eproc.up.gov.in पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है. यूपी धान खरीद पंजीकरण के लिए सभी किसानो को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, इसकी पुरी प्रक्रिया हमने निचे साझा किया है.

UP Dhan Kharid Registration: Overview

योजना का नामयूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2021
किसने आरंभ कियायूपी खाद्य एवं रसद विभाग (ई-क्रय प्रणाली)
योजना का उद्देश्यसरकार द्वारा किसानों की धान को ख़रीदने के लिए
राज्यउत्तर प्रदेश (UP)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://eproc.up.gov.in/

यूपी धान खरीद पंजीकरण के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस धान खरीद पंजीकरण योजना का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के सभी किसान उठा सकते है.
  • इस योजना के जरिये सरकार द्वारा किसानों की धान को प्रत्यक्ष रूप से खरीदा जाएगा.
  • किसानों को अपनी धान बेचने के लिए किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.
  • सभी किसानों को उनके फसल के अनुरूप उसका सही दाम (मूल्य) दिया जाएगा.
  • धान खरीद का पंजीकरण सभी किसान ई-क्रय प्रणाली ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन करा सकते है.

UP Dhan Kharid Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Photo)
  • बैंक खाता पासबुक (Bank Passbook)
  • जोतबही/ खाता नंबर अंकित कम्पूटराइज़्ड खतौनी
  • पहचान पत्र (Identity Card)

यूपी धान खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

यदि आप खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली पोर्टल के जरिये यूपी धान खरीद के लिए पंजीकरण करना चाहते है, तो निचे दिए प्रक्रिया को फॉलो करें :-

  • सबसे पहले सभी किसान UP Dhan Kharid Registration के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट eproc.up.gov.in पर जाएँ.
  • इसके होम पेज पर “धान खरीद हेतु पंजीकरण प्रक्रिया” के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपको पंजीकरण प्रारूप को डाउनलोड कर लेना है और उस फॉर्म को भर लेना है.
  • और फिर आपको पंजीकरण प्रपत्र (Registration Form) भरना होगा.
  • आप दर्ज की गयी समस्त जानकारी (पंजीकरण ड्राफ्ट) देख सकते है.
  • आप पंजीकरण संशोधन (यदि को जानकारी सही करनी है या ऐड करनी है) कर सकते है.
  • अब यदि फॉर्म में दर्ज की गयी समस्त जानकारी सही है तो आप पंजीकरण लॉक करें.
  • उसके बाद आपको फॉर्म को सबमिट करने के लिए फाइनल लॉक कर दें.
  • इसके बाद आप अपना टोकन बनवा सकते है.
  • इस प्रकार आपकी यूपी धान खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जायेगा.

यूपी धान खरीद पोर्टल पर लॉग इन की प्रक्रिया

यदि आप यूपी धान खरीद पोर्टल पर Login करना चाहते है, तो निचे दिए प्रक्रिया को फॉलो करें :-

  • सबसे पहले सभी किसान UP Dhan Kharid Registration के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट eproc.up.gov.in पर जाएँ.
  • इसके होम पेज पर “Loing प्रक्रिया” के लिंक पर क्लिक करना है.
  • लॉगिन फॉर्म में आपको शाखा का चयन करके यूजर टाइप सेलेक्ट करना होगा.
  • उसके बाद आपको फॉर्म में दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा.
  • अब आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है.
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है.

Important Links

धान खरीद के लिए पंजीकरणयहाँ क्लिक करें
ई क्रय प्रणाली लॉग इनयहाँ लॉग इन करें
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://eproc.up.gov.in/

यहाँ हमने उत्तर प्रदेश सरकार के इस UP Dhan Kharid Registration के बारे में जानकारी प्रदान किया है. आप ऑनलाइन खाद्य एवं रसद विभाग ई क्रय प्रणाली पोर्टल पर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है. यदि आपको अभी भी इस यूपी धान खरीद पंजीकरण से सम्बंधित को सवाल पूछना है, तो आप अपना सवाल निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है.

Leave a Comment