Sarkari Yojna

(Apply Online) बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2021: ऑनलाइन फॉर्म भरें

Contents

Bihar Antarjatiya Vivah Protsahan Yojana 2021 Online Form :- नमस्कार दोस्तों, बिहार सरकार ने जात पात से सम्बंधित भेद भाव को दूर करने के लिए “बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना” का शुरुआत किया है| हमारे समाज में अभी भी ज्यादातर लोग जाति में ही विवाह करना पसंद करते और दुसरे छोटे जात के लोगों को अपने से कम समझते है| इसी सोच को बदलने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है, जिससे की लोगों को अंतरजातीय विवाह करने के लिए प्रोत्साहन किया जा रहा है| आप सभी लोग इस आर्टिकल में बिहार अंतरजातीय विवाह योजना के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है|

बिहार के जिन भी लड़के लड़कियों ने अंतरजातीय विवाह (Inter-Caste Marriage) किया है, ऐसे सभी वैवाहिक जोड़ी को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए “बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना” का शुरुआत किया है| यह आर्थिक सहायता 2.5 लाख रुपए की होगी, जिससे की वे ज़िन्दगी की नयी शुरुआत कर सकते है| इस योजना की राशी प्राप्त करने के लिए सभी विवाहित जोड़ों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा| बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करने के बारे में सभी जानकारी निचे शेयर की गयी है|

Bihar Antarjatiya Vivah Protsahan Yojana 2021

बिहार सरकार द्वारा बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2021 के तहत सभी अंतरजातीय विवाहित जोड़ों को लाभ पहुँचाया जाता है, Bihar Antarjatiya Vivah Protsahan Yojana के माध्यम से उस वैवाहिक जोड़ी को 2.5 लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिन्होंने अंतरजातीय विवाह किया है। यह योजना अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से प्राप्त हुई राशि से विवाहित जोड़ी अपनी ज़िन्दगी की नयी शुरुआत कर सकते है|

बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2021 को डॉक्टर अंबेडकर स्कीम फॉर सोशल इंटीग्रेशन थ्रू इंटर कास्ट मैरिज भी कहते हैं, इस योजना का उद्देश्य पिछड़े वर्ग को लेकर भी समानता की धरना को विकसित करने के लिए किया गया है| बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए सभी जानकारी जेसे पंजीकरण ,आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता दस्तावेज़ सभी निचे अपडेट की गयी है|

Bihar Antarjatiya Vivah Protsahan Yojana 2021- Details

योजना का नामबिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2021
विभागबिहार सरकार
लक्ष्यअंतरजातीय विवाह प्रोत्साहित करना
आवेदन का तरीकाऑनलाइन / ऑफलाइन
आवेदन करने की तिथिअभी हो रहा है
आवेदन करने की अंतिम तिथिकोई अंतिम तिथि नहीं है
आर्थिक सहायता 2.5 लाख रुपए
ऑफिसियल वेबसाइट ambedkarfoundation.nic.in

Bihar Antarjatiya Vivah Protsahan Yojana 2021 के लाभ

  • Bihar Antarjatiya Vivah Protsahan Yojana को बिहार सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना को डॉक्टर अंबेडकर स्कीम फॉर सोशल इंटीग्रेशन थ्रू इंटर कास्ट मैरिज के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस योजना के माध्यम से उन वैवाहिक जोड़े को 2.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिन्होंने अंतरजातीय विवाह किया है।
  • Bihar Antarjatiya Vivah Protsahan Yojana के माध्यम से प्राप्त हुई राशि से विवाहित जोड़ों को आर्थिक मदद प्राप्त होगी।
  • यह रिसिप्ट जमा करने के बाद विवाहित जोड़े को 1.5 लाख रुपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी।
  • बची हुई राशि का फिक्स डिपाजिट कर दिया जाएगा जो की 3 वर्षों के बाद लाभार्थी को ब्याज सहित प्रदान किया जाएगा।

Bihar Antarjatiya Vivah Protsahan Yojana 2021 की पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल बिहार के स्थाई निवासी (विवाहित जोड़ा) उठा सकते हैं।
  • बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाने के लिए पति या पत्नी में से कोई एक अनुसूचित जाति से होना चाहिए और दूसरा गैर अनुसूचित जाति से होना चाहिए।
  • विवाह हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के अंतर्गत विवाह रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • विवाहित जोड़े द्वारा शादी होने का एक एफिडेविट भी जमा करना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ केवल पहली शादी के लिए ही उठाया जा सकता है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए विवाह के 1 साल के अंदर अंदर आवेदन करना अनिवार्य है।

Bihar Antarjatiya Vivah Protsahan Yojana के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • मैरिज सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शादी की फोटो
  • शादी का कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2021 के लिए आवेदन कैसे करे?

यदि आप इस बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2021 के लिए पात्रता पूरा करते है, तो निचे बताये गए तरीके के अनुसार आवेदन फॉर्म भर सकते है :-

  • सबसे पहले इसके अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
  • उसके बाद उस लिंक पर क्लिक करने जिस योजना के लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं.
  • एक नया पेज खुल जायेगा.
  • पूछी गयी सभी जानकारी सही सही भरें.
  • अपना डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • और सब कुछ चेक करने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर दें.
  • इस फॉर्म को प्रिंट ले लें.

Official Website :- http://ambedkarfoundation.nic.in/

आप सभी बिहार राज्य के अंतरजातीय विवाहित जोड़े बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए ऑफिसियल पोर्टल की माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| आवेदन करने की पुरी प्रक्रिया हम यहाँ अपडेट कर दिया है| आवेदन करने के बाद आप सभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

तो इस प्रकार हमने यहाँ इस पोस्ट मे बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2021 की पुरी जानकारी हिंदी मे प्रदान की हैं| यदि आपको अभी इस योजना के सम्बन्ध मे कोई सवाल है तो आप निचे कमेंट के माध्यम से अपना सवाल हमसे पूछ सकते हैं|

Leave a Comment